Msin.in
Powered by Blogger

भूल गए शैतानी


hindi kids story
एक शहर की एक छोटी-सी गली के आखिर में एक घर था। उसमें रहते थे शैतानराम। अपने नाम की तरह ही उनके काम भी थे। हर समय सबको सताने में उन्हें बड़ा मजा आता था। उनके घर के लोग उन्हें समझाते थे। लेकिन आदत से मजबूर शैतानराम समझते ही नहीं थे। वैसे उनका असली नाम तो ‘सुंदर‘ था। लेकिन अपनी आदतों के कारण उनका नाम शैमानराम ही पड़ गया था।

एक बार की बात है, उनके घर के सब लोग कहीं बाहर गए हुए थे। शैतानराम घर में अकेले थे।

गली के एक घर में एक मुर्गी और उनके कुछ दोस्त रहते थे। शैतानराम उन्हें अक्सर परेशान किया करते थे। कभी मुर्गी को उठकार कमरे में बंद कर देते थे तो कभी मुर्गे की गर्दन में रस्सी बाँधकर उसे घुमाते थे।


मुर्ग़ा-मुर्ग़ी ने सोचा कि शैतानराम को सबक सिखाया जाए। उन्होेंने अपने कुछ साथियों से बात की। सब उनकी मदद करने को तैयार हो गए।

तो मुर्ग़ा-मुर्गी ने अपने कुछ दोस्तों को साथ लिया- वे बिल्ली, चूहा, अंडा, कैंची, सुई और गुलदस्ता को लेकर शैतानराम के घर पहुंचे।

वे सब धीरे-से घर के अंदर चले गए। घर में काई भी नहीं था। शायद शैतानराम कहीं गए हुए थे।

‘हम लोग शैतानराम का इंतज़ार करेंगे।‘ सब एक साथ बोले। बिल्ली उनकी रसोई में जाकर छिप गई। चूहा हाथ-मुंह धोनेवाले नल के ऊपर बैठ गया। अंडा उनकी तौलिया में लेट गया। कैंची सोफे के ऊपर आराम करने लगी। सुई ने उनके तकिए में अपने लिए जगह बना ली। गुलदस्ता दरवाजे़ के ऊपर जाकर बैठ गया। मुर्ग़ा और मुर्ग़ी दरवाजे के ठीक बाहर खड़े हो गए।

जैसे ही शैतानराम दूर से आते हुए दिखाई दिए, मुर्ग़ा कुकडूँ-कूँ करता हुआ घर के अंदर की तरफ भागा। उसकी आवाज़ सुनकर उसके सभी साथी सावधान हो गए। मुर्ग़ी भागी मुर्ग़े के पीछे और उनके पीछे भागे शैतानराम। मुर्ग़ा दौड़कर रसोई की ओर गया। शैतानराम उसके पीछे-पीछे जैसे ही रसोई में पहुँचे अँधेरे में बिल्ली उनके ऊपर कूदी। वे घबराकर आटे के डिब्बे में गिर पड़े।

मुंह धोने के लिए वे नल की ओर भागे। आँखों में आटा चला गया था, उनको ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा था। जैसे ही नल खोलने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया, चूहे ने जोर से उनकी उँगली में काट लिया। दर्द से चीख़ते हुए और अपनी आँखें साफ करते हुए वे तौलिया ढूँढ़ने लगे। और जैसे ही उन्होंने तौलिए से मुंह पोंछा, अंडा उनके पूरे मुंह पर घूम गया। वे थककर सोफ़े पर जाकर बैठ गए। पर यह क्या, वहाँ तो कैंची पहले से ही उनका इंतज़ार कर रही थी। ज़ोर से चुभी तो शैतानराम उछल गए और सीधे बिस्तर पर गिरे। उनके तकिए में लगी हुई सुई उनके गाल में चुभी।

शैतानराम की हालत ख़राब थी। वे घबराकर दरवाज़े की ओर भागे। जैसे ही उन्होंने दरवाज़ा खोला, पीतल का गुलदस्ता टक से उनके सिर पर गिरा। शैतानराम बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।

जब उन्हें होश आया तो उनका पूरा घर बिखरा हुआ पड़ा था। आज उन्हें समझ में आया था कि किसी को परेशान करने पर उसे कैसा लगता होगा।

उस दिन के बाद शैतानराम ने किसी को कभी परेशान नहीं किया। धीरे-धीरे सब उनकी शैतानियाँ भूलने लगे।

आज भी वे उसी शहर की उसी गली में रहते हैं। लेकिन अब उन्हें सब 'सुंदर' कहकर ही पुकारते हैं, शैतानराम नहीं।

Collection of 21 Moral Stories for Kids



Home » Stories

Popular

  • श्रीमद्भगवद्गीता संपूर्ण अध्याय व्याख्या सहित
  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

eBooks (PDF)

  • संपूर्ण सुन्दरकाण्ड (गीताप्रेस) (PDF)
  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)
  • कबीर के दोहे अर्थ सहित (PDF)
  • रहीम के दोहे अर्थ सहित (PDF)
  • रैदास के पद अर्थ सहित (PDF)

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap