Msin.in
Powered by Blogger

एक और एक ग्यारह


एक जंगल में एक वृक्ष की शाखा पर चिड़ा-चिड़ी का जोड़ा रहता था। चिड़ी ने शाखा पर बने घोंसले में अंडे दिए थे। एक दिन एक मतवाला हाथी उसी वृक्ष की छाया में विश्राम करने लगा। जाने से पहले पत्तियां खाने के लिए उसने अपनी सूंड से वह शाखा तोड़ दी जिस पर घोंसला था। अंडे जमीन पर गिरकर टूट गए। चिड़िया टूटे अंडे देखकर बहुत दुःखी हुई।

उनका विलाप देखकर उनका मित्र कठफोड़वा वहां आकर उन्हें समझाने लगा। चिड़िया ने कहा, "यदि तू हमारा सच्चा मित्र है तो हाथी को सबक सिखाने में हमारी सहायता कर।"

कठफोड़वे ने कहा, "यह इतना आसान नहीं है। एक चालाक मक्खी मेरी मित्र है। चलो उसके पास चलें।"

उन्होंने मक्खी के पास जाकर अपनी पूरी कहानी सुनाई और उससे मदद मांगी। मक्खी ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और अपने मित्र मेढक के पास ले गई। उसे भी पूरी कहानी सुनाई गई।

सारी बात सुनकर मेढक ने युक्ति बताई। उसने कहा - जैसा बताता हूं वैसा करो। पहले मक्खी हाथी के कान में वीणा सदृश मीठे स्वर में आलाप करे। हाथी मस्त होकर अपनी आंख बंद कर लेगा। उसी समय कठफोड़वा चोंच मारकर आंखें फोड़ देगा। अंध हाथी पानी की खोज में भागेगा। मैं दलदल में बैठकर आवाज करूंगा। मेरी आवाज सुनकर हाथी पानी-पीने आएगा और दलदल में फस जाएगा। यह उसकी हार होगी।

सभी इस युक्ति पर सहमत हो गए। मक्खी ने आलाप किया, कठफोड़वे ने आंख फोड़ी, मेढ़क ने पानी की ओर बुलाया और हाथी दलदल में फसकर और फंसता चला गया। चिड़िया का बदला पूरा हो गया था। उन्होंने अपने मित्रों को धन्यवाद दिया किया और नया घोंसला बनाने में जुट गई।

शिक्षा (Panchatantra Story's Moral): साथ में बहुत शक्ति होती है। बड़े से बड़ा काम भी आसान हो जाता है।

पंचतंत्र की stories का अनमोल संग्रह

ये कहानियाँ भी पढ़े-
  • शेर और चूहा
  • शेर और खरगोश
  • तीतर और समुद्र

Home » Panchatantra Stories

Popular

  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

Advertisement


eBooks (PDF)

  • संपूर्ण सुन्दरकाण्ड (गीताप्रेस) (PDF)
  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • अभिज्ञान शाकुन्तलम् - कालिदास (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)
  • भगवद्गीता के सभी 18 अध्याय

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap