Msin.in
Powered by Blogger

हिन्दी संवाद लेखन उदाहरण और अभ्यास सहित तथा Class 10 के लिए विशेष


hindi dialogue banner
अपने जीवन में मनुष्य एक-दूसरे के साथ किसी न किसी विषय अथवा समस्या पर बातचीत करता है। इस बातचीत को ही संवाद (dialogue) कहते हैं। साहित्यिक विधा नाटक एवं एकांकी में तो संवाद का विशेष महत्व होता है। उपन्यास एवं कहानी के पात्र भी परस्पर वार्तालाप करते हैं। दैनिक जीवन में वार्तालाप में सफल एवं चतुर व्यक्ति दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। पारस्परिक संवाद से ही व्यक्ति के अनुभव, अध्ययन, ज्ञान एवं भावनाओं का प्रकटीकरण होता है।


हिन्दी संवाद लेखन में निम्नलिखित ज्ञातव्य-बातों पर ध्यान देना आवश्यक है (Important points of Dialogue Writing in Hindi)

  1. संवाद का आरंभ और अंत आकर्षक हो।
  2. संवाद स्वाभाविक, सजीव तथा रोचक हो।
  3. संवाद संक्षिपत हो।
  4. संवाद की भाषा व्यावहारिक और सरल होनी चाहिए।
  5. संवाद में उत्तर-प्रत्युत्तर एक साथ आने चाहिए।
  6. संवाद के विचार सशक्त होने चाहिए।
  7. संवाद छोटे एवं स्पष्ट होने चाहिए।

संवाद लेखन के उदाहरण (Examples of Hindi Dialogue Writing)


1. दूरदर्शन के कार्यक्रम देखने और अध्ययन के प्रति लापरवाह होने पर पिता और पुत्र के बीच संवाद।

पिता    :     देखो बेटा! मैं यह नहीं कहता कि तुम दूरदर्शन देखो ही नहीं, लेकिन अपने अध्ययन के प्रति लापरवाही उचित नहीं।

पुत्र    :     पिता जी! मैं ही अकेला देखता हूँ क्या? जब घर में टेलीविज़न सभी देखते हैं तो आप मुझे ही क्यों डाँटते हैं?

पिता    :     मैं तुम्हें इसलिए समझाता हूँ कि तुम अपने कर्तव्य से पीछे हट जाते हो। तुम्हारी बहन कक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम आई है और तुम मात्र 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सके हो।

पुत्र    :     आप सदा ही नीता का पक्ष लेते हैं।

पिता    :     इसमें पक्ष लेने वाली कोई बात नहीं है।

पुत्र    :     क्या सारे माता-पिता ऐसा नहीं करते ?

पिता    :     तो क्या तुम सभी का उदाहरण देकर अपने कर्तव्य को निभा लोगे। भविष्य तो तुम्हारा बनना है।

पुत्र    :     ठीक है! मैं भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त करूँगा।

पिता    :     मुझे तुमपर विश्वास है। देर आए दुरस्त आए।

Read More: कहानी लेखन उदाहरण सहित

2. वोट माँगने आए नेता और गाँव के प्रधान के मध्य संवाद।

नेता जी    :     नमस्ते, प्रधान जी! हम आपके पास आपका सहयोग माँगने आए हैं।

प्रधान   :     नमस्ते, नेता जी! हमारे धन्य भाग्य कि आपके दर्शन हो गए हैं।

नेता जी    :     नहीं, मैं तो कई बार आया। पर आप नहीं मिले थे।

प्रधान    :     चलिए, पूछते हैं सारे गाँव में, आपको किसी ने यहाँ कभी आते देखा।

नेता जी    :     आप तो शरमिंदा करते हैं।

प्रधान   :     नेता जी! हमारे देश के नेताओं ने शरम को बेच दिया है।

नेता जी    :     देखिए, इस बार मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ, कि मैं आपके गाँव की सारी शिकायतें दूर करूँगा।

प्रधान   :     जी, अब हमारी न कोई माँग है और न कोई शिकायत। हमने चुनाव का बहिष्कार करने का निश्चय किया है।

नेता जी    :     प्रजातंत्र में प्रधान जी ऐसा करना उचित नहीं।

प्रधान   :     तो हमारे नेता लोग जो करते हैं, वह प्रजातंत्र में उचित है? नमस्ते! हमारा निश्चय अटल है।

संवाद के विषय अभ्यास के लिए

  1. अपने अध्यापक के साथ 'शिक्षा के गिरते हुए स्तर पर' संवाद लिखिए।
  2. अपने मित्र के साथ अपने मोहल्ले की सफ़ाई की स्थिति पर संवाद लिखिए।
  3. ग्राम सुधार विषय पर विकास अधिकारी एवं ग्राम सेवक के मध्य संवाद लिखिए।
  4. पुत्र और पिता के मध्य पुत्र की पढ़ाई के विषय में संवाद रचना कीजिए।
  5. यात्री और संवाहक के मध्य बस में सीट न मिलने पर संवाद लिखिए।

ये उदाहरण भी जरूर पढ़े-
  • दो मित्रों के बीच संवाद के 4 उदाहरण
  • 5 Best Hindi Grammar Books


Popular

  • श्रीमद्भगवद्गीता संपूर्ण अध्याय व्याख्या सहित
  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

eBooks (PDF)

  • संपूर्ण सुन्दरकाण्ड (गीताप्रेस) (PDF)
  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)
  • कबीर के दोहे अर्थ सहित (PDF)
  • रहीम के दोहे अर्थ सहित (PDF)
  • रैदास के पद अर्थ सहित (PDF)

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap