Msin.in
Powered by Blogger

आँसू की बूँद


bachon ki kahaniyan in hindi
अनाज के एक गोदाम में एक चींटी इधर-उधर घूम रही थी। प्यास के मारे उसका बुरा हाल था। प्यास के मारे उसका बुरा हाल था। उसे लग रहा था कि वह पानी न मिलने के कारण मर जाएगी। तभी एक बूँद उसके ऊपर गिरी और उसकी जान बच गई।

चींटी ने ऊपर देखा। असल में यह बूँद पानी की नहीं थी। बल्कि यह एक लड़की का आँसू था, जिसने चींटी की जान बचाई थी।

चींटी ने देखा वह लड़की बहुत दुखी थी। उसके आगे अनाज का एक ढेर पड़ा हुआ था। उसमें गेहूँ और चावल के दाने मिले हुए थे। वह लड़की गेहूँ और चावल के दानों को अलग कर रही थी और रोती जा रही थी। वह रोते-रोते कह रही थी-

'मेरी ही ग़लती से ये दोनों अनाज आपस में मिल गए हैं। कल तक अगर मैंने ये दोनों अनाज अलग नहीं किए तो मेरा मालिक मुझे बहुत मारेगा। हे भगवान, मैं क्या करूँ? अगर मैं सारी रात भी काम करूँ, तब भी कल तक ये दाने अलग नहीं कर पाऊँगी।'

चींटी ने उसकी बात सुनी। उसने तुरंत अपनी सब साथियों को बुला लिया। देखते-ही-देखते वहाँ हज़ारों चींटियाँ आ गई। आधाी चींटियाँ गेहूँ के दाने ले जा रही थीं और आधी चींटियाँ चावल के दाने उठा रही थीं। उन्होंने गेहूँ और चावल के दो ढेर बनाने शुरू कर दिए।

चींटीयों और उस लड़की ने मिलकर बहुत मेहनत से काम किया।

अगले दिन सुबह जब गोदाम का मालिक वहाँ आया तो लड़की का काम पूरा हो चुका था। उसने लड़की को माफ़ कर दिया।

इस तरह आँसू की एक बूँद ने चींटी और उस लड़की दोनों की जान बचाई।

बच्चों की मनोरंजक कहानियाँ



Popular

  • श्रीमद्भगवद्गीता संपूर्ण अध्याय व्याख्या सहित
  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

eBooks (PDF)

  • संपूर्ण सुन्दरकाण्ड (गीताप्रेस) (PDF)
  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap