 |
Hindi Quotes on Time |
समय का पहिया सदा घूमता रहता है। उसकी गति को कोई नहीं रोक सकता। समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति अपने अमूल्य समय का लाभ नहीं उठाते, वास्तव में वे अपनी life को बरबाद कर रहे होते हैं। इस धरती पर समय से बहुमूल्य संसाधन कुछ भी नहीं है।
Time के importance को समझे। यहां हम 'समय' पर प्रसिद्ध लोगों के उद्धरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जिससे आप समय के महत्व को भली-भांति समझ सकें।
Quotes on Time in Hindi
- बुरी खबर है कि समय उड़ रहा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि तुम इसके पायलट हो।
- माइकेल अल्थसूलर
- वही व्यक्ति अपने जीवन का एक घंटा बर्बाद करने का दुःसाहस कर सकता है जिसने जीवन की कीमत नहीं जानी है।
- चार्ल्स डार्विन
- व्यक्ति समय के महत्व को पूरी तरह तब समझता है, जब इसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है। सभी लोगों के जीवन की सबसे बड़ी सम्पित्ति उसके उत्पादक जीवन के खत्म न होने वाले वर्ष होते हैं।
- पी. डबलू. लिचफील्ड
- व्यस्त रहना महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि चीटियाँ भी व्यस्त रहती हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप किस कार्य में व्यस्त हैं?
- हेनरी डेविड
- यदि आप एक समय दो कार्य कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे हैं।
- पब्लियस सायरस
- अपने मिनटों का ध्यान रखें, घण्टे अपना ध्यान खुद रख लेंगे।
-लॉर्ड चेस्टरफील्ड
- सफलता और असफलता के बीच की सबसे बड़ी विभाजक रेखा को इन पाँच शब्दों में बताया जा सकता है कि 'मेरे पास समय नहीं है।'
- फील्ड
- समय पैसा है।
- बेंजैमिन फ्रैंक्लिन
- सामान्य आदमी समय को काटने के बारे में सोचता है, जबकि महान व्यक्ति सोचते हैं इसके उपयोग के बारे में।
- फ्रेंक्लिन
- दीवार को इस आशा से पीटने में अपना समय नष्ट मत करो कि वह दरवाजे में बदल जाएगा।
- बाल्टसर ग्रेसियन
- 'कैसे' के बारे में सोचने वाला व्यक्ति प्रभावशाली तरीके से समस्याओं को सुलझा लेता है, क्योंकि वह व्यर्थ के 'यदि' में समय नष्ट नहीं करता।
- नार्मन विन्सेन्ट पील
- यदि तुम अपने समय का भरपूर उपयोग करना चाहते हो, तब तुम्हें जानना होगा कि तुम्हारे लिए सबसे जरूरी क्या है। फिर तुम उसको अपना सबकुछ दे दो।
- ली इयाकोका
- यदि तुम अपने अनुभव का उपयोग बुद्धीमानी के साथ करते हो, तो तुम्हारा कोई भी समय व्यर्थ नहीं जाता।
- ऑगस्ट रोडिन
- कैलेण्डर से मूर्ख मत बनो। कैलेण्डर में उतने ही दिन होते हैं, जितने का तुम उपयोग कर पाते हो। एक आदमी साल भर में से केवल एक सप्ताह हासिल कर पाता है, जबकि दूसरा एक सप्ताह में साल भर पा लेता है।
- चार्ल्स रिचर्ड्स
- कभी मत कहो कि तुम्हारे पास र्प्याप्त समय नहीं है। तुम्हारे पास भी हर दिन में बिल्कुल उतने ही घण्टे हैं, जितने कि हेलन केलर, पास्चर, माइकल एंजेलो, मदर टेरेसा, लियोनार्दो दा वींसी, थॉमस जेफर्सन और अल्बर्ट आइंस्टीन को दिए गए थे।
- एच. जेक्सन ब्राउन
- सेचने-विचारने में समय लगाओ। जैसे ही काम करने का समय आता है, सोचना बंद करके करने लगो।
- आन्द्रे जैक्सन
- जब हम अपनी पसंद का काम कर रहे होते हैं, तब समय की परवाह नहीं करते। कम से कम इस क्षण में तो समय का अस्तित्व नहीं रहता और हम सचमुच स्वतंत्र होते हैं।
- मार्सिया वीदर
- हमारे पास केवल यही क्षण है, जो हमारे हाथ में तारे की तरह जगमगा रहा है और बर्फ की तरह पिघल रहा है।
- मैरी बी. रे
- पीछे मत देखो और भविष्य का सपना भी मत देखो। इससे न तो बीता हुआ वापस मिलेगा और न ही तुम्हारे सपने पूरे होंगे। तुम्हारा कर्तव्य, तुम्हारा पुरस्कार और तुम्हारा भाग्य वर्तमान क्षण में मौजूद है।
- डेग हैमरस्कोल्ड
- अतीत की ओर बार-बार देखने पर एक समस्या यह आ सकती है कि हमारा भविष्य भी हाथ से निकल जाएगा।
- माइकेल सिबेन्को
- अभी आराम करने का समय नहीं है। अभी साहस और सहनशीलता का समय है।
- विन्सटन चर्चिल
- तुम्हें देर हो सकती है, लेकिन समय को नहीं।
- बेंजामिन फ्रेंकलिन
- हम जितना ज्यादा करते हैं, उससे ज्यादा कर सकते हैं। हम जितने ज्यादा व्यस्त रहते हैं, इतने ही ज्यादा मस्त रहते हैं।
- विलियम हेज़लिन
- प्रतिदिन कुछ न कुछ करो। यह तुम्हें धीरे-धीरे अच्छे भविष्य के निकट ले जाएगा।
- डॉग फॉयरबॉघ
- दुनिया में जितनी भी चीजें हैं, उन सभी में समय समाया हुआ है।
- आपका जीवन जितना सरल होगा, जितना सादा होगा, आपके पास उतना ही अधिक समय होगा।
Quotes on Time-Management (समय-प्रबंधन पर उद्धरण)
- अपने समय को बर्बाद करने वाले लोग ही सबसे पहले समय की कमी का रोना रोते हैं।
- जीन डी ला ब्रुयर
- समय-प्रबंधन की कला को सीखने के बाद तुम इस सत्य को समझ सकोगे कि ज्यादातर लोग अपनी सालाना उपलब्धियों का बहुत अधिक अनुमान लगाते हैं और दस वर्षों की उपलब्धियों का कम अनुमान लगाते हैं।
- एन्थोनी रॉबिन्स
- समय के उपयोग के बारे में समझदार बनो। जीवन में प्रश्न यह नहीं है कि हमारे पास समय कितना है? प्रश्न यह है कि हम इसका करते क्या हैं?
-अन्ना रॉबर्टसन ब्राउन
- जिसे जो काम जब करना चाहिए, उस समय उसी काम को करना समय का प्रबंधन है।
- डॉ. विजय अग्रवाल
- कुछ करना ही समय को साधना है।
- समय का वही टुकड़ा आपका अपना होता है, जिसका आप उपयोग करते हैं।
- अक्सर एक औसत प्रतिभा का आदमी प्रतिभावान से आगे निकल जाता है, बशर्तें कि वह समय को समझ ले।
- हमारी सोच, हमारे रहने का रंग-ढंग तथा काम को करने के हमारे तरीके आदि कुछ ऐसी बातें हैं, जो समय के विशाल बाँध में छोटे-छोटे असंख्य अदृश्य छिद्रों का निर्माण कर देते हैं।
- समय-प्रबंधन का सही अर्थ केवल यह है कि 'जब भी करो, जो कुछ भी करो, तो ऐसे करो कि केवल वही हो।'
Want to read more life-changing Hindi Quotes? Then, must read :