रामायण प्राचीन भारत का एक अतिलोकप्रिय महाकाव्य हैं। रामायण का मतलब है अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र राम की सम्पूर्ण जीवनगाथा। रामायण की मूल रचना महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में की थी, बाद में तुलसीदास ने इन छन्दों की रचना हिन्दी में
रामचरितमानस के रूप में की ।
रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चारित्रिक गुणों और बुराई पर अच्छाई की जीत की विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी है। रामायण में लिखे गये मानवीय मूल्यों को पढ़कर भारतवासी इसे श्रद्धा और आदर की दृष्टि से देखते हैं।
यह हिंदु धर्म का सबसे पवित्र धर्म ग्रन्थ माना जाता है। भारत के अधिकांश मंदिरों में सुबह और शाम रामायण की चौपाइयां बड़े ही भक्ति भाव से गायी जाती है।
Ramayan की प्रसिद्धी का पता इस बात से चलता है कि पूरे भारतवर्ष में रामलीला का मंचन साल में विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग रूपों में किया जाता है। रामलीला का भव्य मंचन भारत के अलावा विदेशों में भी किया जाता है। प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू बड़े रोचक अंदाज में राम कथा के दृष्टांतों का वर्णन करते है जिसे दुनिया भर के करोड़ों लोग प्रतिदिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ देखते हैं। आप यहां महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित Valmiki Ramayan को PDF में download कर सकते है -
DOWNLOAD
रामायण धारावाहिक का प्रसारण टीवी पर दिखाया गया जिसे भक्तों ने बड़े भक्तिभाव के साथ देखा। जो भक्त मंदिर या घर में रामायण का नियमित रूप से पाठ या श्रवण करते हैं उनके घरों में शान्ति और खुशहाली सदैव विराजमान रहती है।
Download PDF : गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित संपूर्ण Mahabharat download करें
ऊपर डाउनलोड करने दिये गए PDF फाईल में कुल 10 काण्ड हैं, बालकाण्ड से लेकर उत्तरकाण्ड तक। फाईल का साईज थोड़ा बड़ा है, लगभग 182 MB. डाउनलोड करने में अगर कोई असुविधा हो तो नीचे comment करके सुचित करें।