Msin.in
Powered by Blogger

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध व विज्ञान का दुरूपयोग


विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध banner

मनुष्य की प्रगति का इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि वह सभ्यता और प्रगति के आदिकाल में पशु जैसा जीवन व्यतीत करता था। कंदराओं और गुफाओं में आवास, कंद-मूल और फल तथा कच्चा माँस भोजन के रूप मे, जानवरों की खाल और पेड़ों की छाल और पत्तियाँ वस्त्रों के रूप में वह धारण करता। धीरे-धीरे आग जलाना सीख कर वह पत्थर युग से धातु युग और एकांतिक जीवन से समाजिक जीवन की ओर बढ़ा। पहिए और इंजन के आविष्कार से उसने प्रगति पथ पर दौड़ता आरंभ किया। जीवन को सुख-सुविधा-संपन्न बनाने का श्रेय विज्ञान (विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध) की प्रगति की कहानी है, जो आज सुख के साथ दुख से जुड़कर वरदान और अभिशाप दोनों रूपों में हमारे सामने खड़ी है। विज्ञान से संबंधित ब्लॉग - www.onlinegyani.com जरूर पढ़े


विज्ञान शब्द का अर्थ है- विशिष्ट ज्ञान। विज्ञान शब्द दर्शन तथा साहित्य आदि के क्षेत्र में भी अर्थ दे सकता है, क्योंकि किसी भी विषय का विशिष्ट ज्ञान ही विज्ञान है। लेकिन आज विज्ञान शब्द का संबंध केवल आधुनिक विज्ञान से जुड़ा हुआ है, जो उस विशाल वट वृक्ष के समान है, जिसकी अगिणत जड़ें और शाखाएँ हैं - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान आदि।

विज्ञान ने संपूर्ण विश्व को एक परिवार बना दिया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं होगा, जो इसकी उपजब्ध्यिों से अछूता है।

यातायात के क्षेत्र में विज्ञान ने दूरी को हमारे निकट लाकर खड़ा कर दिया है। आज हम रेल गाड़ी, मोटर, जलयान द्वारा महीनों की यात्रा घंटों में समाप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वायुयान द्वारा हम आकाश मार्ग से बिना रूकावट आँख झपकते ही देश तथा विदेशों में पहुँच जाते हैं, जिससे समय की भी बचत होती है और दूसरे देश पड़ोसी ही प्रतीत होते हैं।

प्राचीन युग में समाचार पहुँचने में महीनों लग जाते थे। आज टेलीफोन द्वारा दूर-दूर के मित्रों तथा संबंधियों से घर बैठे ही बातें कर सकते हैं। वायरलैस के द्वारा बिना तार के ही संदेश भेज सकते हैं।

रेडियो, टेलीविजन जहाँ मनोरंजन के साधन हैं, वहाँ सुलभ एवं महत्वपूर्ण समाचार भी देते हैं। सी. डी. प्लेयर, चलचित्र मनोरंजन के सबसे सुलभ एवं महत्वपूर्ण साधन हैं। इनके द्वारा हम घर बैठे-बैठे मनोरंजन कर सकते हैं।

विद्युत के प्रकाश और शक्ति ने तो विश्व को चमत्कृत कर दिया है। एक ओर बिजली अंधकार को दूर करती है, दूसरी ओर घर को वातानुकूलित बना देती है। गरमियों में शीतलता तथा शीत में उष्णता का आनंद बिजली द्वारा ही प्राप्त हो सकती है। सरोई घर में कितने ही उपकरण मिक्सी आदि बिजली से ही चलते हैं। बिजली से बड़े-बड़े कारखाने चलते हैं। आज विद्युत के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं हो सकती।

धरती पर रहने वाला मानव व्योम-पुत्र बन गया है। उसने चंद्रमा पर तो कदम रख ही लिए हैं, शुक्र, मंगल एवं अन्य ग्रहों तक पहुँचने के लिए भी कृत संकल्प हैं। विभिन्न प्रकार के उपग्रह आदि आकाश में स्थित होकर निरंतर हमें अनेक सूचनाएँ भेजते रहते हैं।

विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में तो क्रांति ही ला दी है। हैजा, चेचक जैसी महामारियों का तो नाम ही सुनने को नहीं मिलता। हृदय रोग और कैंसर को जीतने के लिए विज्ञान युद्धरत है। लोगों के इलाज के लिए पहले औषधियाँ चलती थीं, लेकिन अब विद्युत शक्ति का प्रयोग भी किया जाता है। अब हृदय प्रत्यारोपण तक आसान हो गया है। पुरूष और स्त्री के संयोग के बिना ही विज्ञान की सहायता से संतान पैदा की जा चुकी है। परखनली शिशु को वैज्ञानिकों ने जन्म दे दिया है।

धरती के गर्भ में छिपी हुई प्राकृतिक संपदा-तेल, कोयला और धातुएँ अब वैज्ञानिक की नज़रों से छिपी नहीं रहीं।

मुद्रण यंत्र द्वारा प्रकाशित सस्ती पुस्तकों से शिक्षा का प्रसार तीव्र गति से बढ़ रहा है। समाचार-पत्र हमें समाचारों के साथ-साथ और अन्य कई प्रकार की सामग्री भी भेंट करते हैं, जिससे मस्तिस्क का विकास हो सकता है।

दैनिक जीवन की सारी आवश्यकताएँ विज्ञान ही पूरी करता है। प्रातःकाल उठते ही तथा रात्रि को सोने तक प्रयोग आने वाले साधन किसी न किसी रूप में विज्ञान से जुड़े हैं।

विज्ञान ने कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति की है। बुवाई से लेकर, गुड़ाई, कटाई, निराई यहाँ तक कि बोरे भरना और उन्हें ट्रकों पर रखना, ये सब काम भी मशीनें करती हैं। विज्ञान के आविष्कारों ने मौसम को भी बदल दिया है। जैसी इच्छा हो वैसा मौसम बना लेना अर्थात समयानुसार गरमी और वर्षा पैदा कर लेना विज्ञान के अद्भुत चमत्कार हैं। रोबोट और कंप्युपर की उपलब्धियाँ मानव को रोमांचित भी करती हैं और दाँतों तले अँगुली दबाने पर विवश भी। सौर ऊर्जा, वायु-ऊर्जा तथा समुद्री जल और तरंगों का उपयोग ऊर्जा के साधनों को विस्तार देता है।

जहाँ विज्ञान द्वारा मानव को अनेक लाभ हैं, वहाँ हानिया भी हैं। विज्ञान द्वारा अणु बम ने हिरोशिमा और नागासाकी में पलक झपकते ही लाखों लोगों के जीवन का अंत कर दिया। जो वायुयान शांति में वरदान है, वही युद्ध में अभिशाप है। विद्युत जीवन को आलोकित करती है, परंतु स्पर्श मात्र से जीवन को मरण में बदल देती है। गैस अनेक कार्यों में उपयोगी होती है, किंतु उसके रिसने से ही भोपाल की भयानक त्रासदी ने जन्म लिया था। दैत्याकार मशीनें मनुष्य को क्षण-भर में निगल लेती हैं।

विनाशकारी एटम बम, हाइड्रोजन बम, कोबाल्ट बम, मिजाइल्स, विमान भेदी तोपें, और मशीनगनें तथा भयानक परमाणु, अस्त्र-शस्त्र आदि मौत की तलवार बन मानव की गर्दन पर लटक रही हैं। स्टारवार तथा रेडियोधर्मी विकीरण भयावह सिद्ध होंगे, आज विज्ञान के कारण ही विश्व में वायु, भूमि तथा ध्वनि का प्रदूषण इस रूप में हो गया है, कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व का ही भय उत्पन्न हो गया है। ओज़ोन पर्त में छिद्र हो जाना वायु प्रदूषण का अभिशाप है।

विज्ञान ने मानव को मशिनों और सुखों का दास बना दिया है। उसकी शक्ति छीनकर उसे असहाय सा कर दिया है। विज्ञान का विवेकहीन प्रयोग कभी भी धरती को जीवन की हरियाली से वंचित कर सकता है। अतः वरदान और अभिशाप के रूप इसके प्रयोग पर निर्भर करता है। यह मानव की समृद्धि, सुख-शांति और सुरक्षा के लिए वरदान बने, यही विज्ञान का सार्थक उपयोग है।

दोस्तों, आपको विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध कैसा लगा। अपने विचार कॉमेंट के माध्यम से बताएँ।

Popular

  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

Advertisement


eBooks (PDF)

  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)
  • Amazon Exclusive Deals
  • Flipkart Delas (Now Live)

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap