Msin.in
Powered by Blogger

आगरा में कितने कौवे?


akbar birbal ki kahani
एक दिन बादशाह सलामत दरबार में सबसे पहले आए और पीछे जितने भी दरबारी आते गए उन सबसे यही पूछते गए - 'आगरा में कौओं कि संख्या कितनी है?'

सभी दरबारी चुप होते गए, किसी ने भी झूठ-सच कुछ भी उत्तर नहीं दिया। तब तक बीरबल भी दरबार में आ पहुँचे। बादशाह ने वही प्रश्न उनसे भी पूछा।

बीरबल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा - 'गरीबपरवर! पिछले साल उनकी गणना करवाई थी, केवल आगरा शहर में ही पन्द्रह सौ पचास कौवे निकले थे।'

बादशाह बीरबल से कौओं की स्पष्ट गणना सुनकर आश्चर्यचकित रह गए और पूछा- 'तुमने पिछले साल गणना कब करवाई थी? उसका प्रमाण दो। मुझे मर्दमशुमारी में शक है।'



बीरबल ने उत्तर दिया - 'पृथ्वीनाथ! यह गणना रत्ती-पाई सही है।'

बादशाह ने कहा- 'अगर इसमें एक नम्बर की भी कमीबेशी होगी तो तुमसे पांच हजार दो सौ सत्तर रूपए दण्ड के रूप में वसूले जाएंगे। आज शाम तक का मौका है, भलीभांति सोच-विचार कर उत्तर दो।'

बीरबल ने कहा - 'जहांपनाह! मेरी गणना बिल्कुल ठीक है। फिर भी गणना करने पर इतने ही कौवे निकलेंगे। कमीबेशी तब होगी जब जहां से कुछ कौवे बाहर गए होंगे या बाहर से मेहमानदारी निभाने के लिए यहां आए होंगे।'

Akbar-Birbal के किस्सों का अनूठा संग्रह
 
अकबर-बीरबल के ये किस्सें भी पढ़े - 

  • सांवली अप्सरा और गोरी चुड़ैल
  • श्रेष्ठ जल 
  • लेकिन मैं भी तो गया ही नहीं


Popular

  • पंचतंत्र की 27 प्रसिद्ध कहानियाँ
  • तेनालीराम की चतुराई की 27 मजेदार कहानियां
  • संपूर्ण गीता सार - आसान शब्दों में जरूर पढ़े
  • स्वामी विवेकानंद की 5 प्रेरक कहानियाँ
  • श्रेष्ठ 27 बाल कहानियाँ
  • Steve Jobs की सफलता की कहानी
  • महापुरूषों के प्रेरक प्रसंग
  • बिल गेट्स की वो 5 आदतें जिनसे वे विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बनें
  • शिव खेड़ा की 5 प्रेरणादायी कहानियाँ
  • विद्यार्थियों के लिए 3 बेहतरीन प्रेरक कहानियाँ
  • दुनिया के सबसे प्रेरक 'असफलताओं' वाले लोग!

Advertisement


eBooks (PDF)

  • संपूर्ण चाणक्य नीति (PDF)
  • श्रीमद्भगवद्गीता (गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित) (PDF)
  • शिव ताण्डव स्तोत्र अर्थ सहित (PDF)
  • दुर्लभ शाबर मंत्र संग्रह (PDF)
  • श्री हनुमान बाहुक (PDF)
  • श्री दुर्गा सप्तशती (PDF)
  • श्री हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) (PDF)
  • संपूर्ण शिव चालीसा (PDF)
  • एक योगी की आत्मकथा (PDF)
  • स्वामी विवेकानंद की प्रेरक पुस्तकें (PDF)
  • संपूर्ण ऋग्वेद (PDF)
  • संपूर्ण गरुड़ पुराण (PDF)
  • Amazon Exclusive Deals
  • Flipkart Delas (Now Live)

Important Links

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

©   Privacy   Disclaimer   Sitemap